{"_id":"8f5ec68c-4adb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"serena-can-play-in-brisbane-international","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिसबेन इंटरनेशनल में खेल सकती हैं सेरेना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ब्रिसबेन इंटरनेशनल में खेल सकती हैं सेरेना
ब्रिसबेन/एजेंसी
Updated Fri, 21 Dec 2012 12:59 AM IST
विज्ञापन
ब्रिसबेन इंटरनेशनल के आयोजकों ने भरोसा जताया है कि हाल ही में अंगूठे की सर्जरी करा चुकीं अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स अपनी चोट से उबर रही हैं और उनके अब भी टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद है। सेरेना लंबे समय से पैर में समस्या से जूझ रही हैं। 2010 में उनके दोनों पैरों में चोट लग गई थी। पांच बार की आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सेरेना ने पिछले साल भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था लेकिन घुटने की चोट के कारण उन्हें क्वार्टर फाइनल छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन