सेरेना, अजारेंका, फेडरर और मरे का कारवां बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेरेना विलियम्स, विक्टोरिया अजारेंका, रोजर फेडरर और एंडी मरे शनिवार को यहां साल के पहली ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम 16 में पहुंच गए। दूसरे सेट में 0-3 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सेरेना ने जापान की नंबर वन अयुमि मोरिता को 6-1, 6-3 से हराया।
मौजूदा चैंपियन अजारेंका को अमेरिका की जैमी हैम्पटन से कड़ी चुनौती मिली। अजारेंका ने पहला सेट 47 मिनट में अपने नाम कर लिया लेकिन दूसरे सेट में हैम्पटन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 48 मिनट में सेट 6-4 से जीत लिया। तीसरे सेट में वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी ने अमेरिकी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और 6-2 से सेट अपने नाम कर लिया।
चौथे दौर में अजारेंका को मुकाबला रूस की एलीना वेस्नीना से होगा, जिन्होंने 16वीं सीड इटली की रोबर्टा विंसी को 4-6, 7-6, 6-4 से हराया। 10वीं सीड डेनमार्क की कैरोलीन वोजनियास्की ने उक्रेन की लेसिया सुरेंको को 6-4, 6-3 से हराया। 14वीं सीड रूस की मारिया किरिलेंको ने 20वीं वरीय बेलारूस की यानिना विकमेयर और रूस की स्वेत्लाना कुजनेत्सोवा ने स्पेन की कार्ला सुयारेज नैवारो को मात देकर अगले राउंड में जगह बनाई।
पुरुषों में 17 ग्रैंड स्लैम खिताबों विजेता फेडरर ने आस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिक को उनके घरेलू मैदान लगातार सेटों में एक घंटे 58 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 7-6, 6-1 से हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई। फेडरर का अब 13वीं सीड कनाडा के मिलोस राओनिक से मुकाबला होगा, जिन्होंने जर्मनी के फिलिप कोलश्रेबर को 7-6, 6-3, 6-4 से हराया।
तीसरे सीड मरे ने लिथुयानिया के रिकार्डस बेरांकिस को 6-3, 6-4, 7-5 से दो घंटे 12 मिनट में मात दी। छठवीं सीड अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को फ्रांस के जेरेमी कार्डी ने पांच सेटों में चले संघर्ष में 6-3, 6-3, 6-7, 3-6, 6-3 से शिकस्त दी। 21वीं सीड इटली के आंद्रियास सेप्पी ने 12वीं सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-7, 6-3, 2-6, 6-4, 6-2 से हराकर एक और उलटफेर किया।