फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   serena and sharapova will face to face in miami masters final

सेरेना और शारापोवा में होगी खिताबी भिड़ंत

Fri, 29 Mar 2013 06:39 PM IST
मियामी/एजेंसी
मियामी/एजेंसी Updated Fri, 29 Mar 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
serena and sharapova will face to face in miami masters final

दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी और पांच बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स तथा तीसरी सीड मारिया शारापोवा मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन


सेरेना ने पोलैंड की चौथी वरीय एग्निस्जका रदवांस्का को आसानी से 6-0, 6-3 से पराजित किया। शारापोवा ने भी सेमीफाइनल में सर्बिया की जेलेना जानकोविच पर 6-2, 6-1 से एकतरफा जीत दर्ज की। चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता शारापोवा यहां चार अवसरों पर फाइनल में हारी है और वह इस बार उसकी पुनरावृत्ति से बचने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


पुरुषों में मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन एंडी मरे ने क्रोएशिया के नौवीं वरीय मारिन सिलिच को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उनका अगला मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी रिचर्ड गास्क्वेट से होगा, जिन्होंने चेक गणराज्य के चौथी वरीय थामस बर्डिच को 6-3, 6-3 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल स्पेन के डेविड फेरर और जर्मनी के टामी हास के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed