{"_id":"e955302a-dca0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"serena-and-sharapova-fights-before-wimbeldon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे के बॉयफ्रेंड को क्यों कोस रही हैं शारापोवा-सेरेना? ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एक-दूसरे के बॉयफ्रेंड को क्यों कोस रही हैं शारापोवा-सेरेना?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Jun 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन टेनिस सुंदरियों के बीच कोर्ट में कई बार कड़े मुकाबले हुए हैं। कभी एक जीता, तो कभी दूसरा। लेकिन मैदान से बाहर यह लड़ाई किस हद तक व्यक्तिगत हो सकती है, इसकी बानगी हैं।
विज्ञापन
ऐसा लगा जैसे यह टेनिस खिलाड़ियों की जंग नहीं, बल्कि कॉलेज में पढ़ने वाली दो युवतियों के बीच का मुकाबला है।
सोमवार से शुरू हो रहे टेनिस ग्रैंड स्लेम विंबलडन से पहले ग्लैमरस मारिया शारापोवा और हर कोर्ट की दिग्गज सेरेना विलियम्स के बीच छिड़ा वाकयुद्ध चरम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शारापोवा ने सेरेना की व्यक्गित जिंदगी पर टिप्पणी की और ओहायो में किशोरी से बलात्कार पर उनके बयान की कड़ी आलोचना की। विंबलडन में प्री-टूर्नामेंट कॉन्फ्रेंस में शारापोवा ने संवाददाताओं से कहा, 'सेरेना ने टेनिस कोर्ट पर जो कुछ हासिल किया है, उसके लिए मैं उनका बेहद सम्मान करती हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'लेकिन अगर वह व्यक्तिगत चीजों पर बात करना चाहती हैं, तो उन्हें अपने रिश्ते और अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करनी चाहिए, जो शादीशुदा है, बच्चों का पिता है और तलाक ले रहा है।'
शारापोवा की नाराजगी की वजह रॉलिंग स्टोन का लेख है, जिसमें सेरेना शारापोवा और उनके बॉयफ्रेंड पर इशारों-इशारों में उंगुली उठाई थीं, हालांकि कोई नाम नहीं लिया था।
बहरहाल, बवाल बढ़ने के बाद सेरेना ने माफी मांगकर यह मामला खत्म करने की कोशिश की। सेरेना ने बताया, 'मैंने प्लेयर्स पार्टी के दौरान व्यक्तिगत रूप से मारिया से बातचीत की। मैंने कहा कि अगर मेरी किसी बात से तुम्हें दुख पहुंचा है, तो मैं माफी मांगती हूं।'