{"_id":"470d5b88-c622-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"serena-and-federer-move-to-2nd-round-at-french-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे सेरेना और फेडरर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे सेरेना और फेडरर
पेरिस
Updated Sun, 26 May 2013 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स और पुरुष वर्ग में दूसरे नंबर के खिलाड़ी रोजर फेडरर ने विस्फोटक जीत के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है।
जबर्दस्त फॉर्म में चल रहीं टॉप सीड सेरेना ने जार्जिया की अना तातिशवली को मात्र एक गेम जीतने का मौका देते हुए 6-0, 6-1 से पीट दिया जबकि फेडरर ने भी स्पेन के पाब्लो कैरेनो को सीधे सेटों में आसानी से 6-2, 6-2, 6-3 से हराकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया।
पांचवीं सीड इटली की सारा ईरानी ने भी आसान शुरुआत करते हुए नीदरलैंड की अराशां रस को 6-1, 6-2 से हराया। पूर्व चैंपियन और 14वीं सीड सर्बिया की अना इवानोविच ने क्रोएशिया की पेत्रा मार्टिच को 6-1, 3-6, 6-3 से और 19वीं सीड रूस की एनेस्तेसिया पावल्यूचेंकोवा ने चेक गणराज्य की आंद्रिया लावकोवा को 4-7, 7-6, 6-4 से मात दी।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में 14वीं सीड कनाडा के मिलोस राओनिक और 23वीं सीड दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने भी दूसरे दौर में जगह बना ली। राओनिक ने बेल्जियम के जेवियर मालिसे को चार सेटों में 6-2, 6-1, 4-6, 6-4 से और एंडरसन ने उक्रेन के इलिया मार्चेंको को लगातार सेटों में 6-3, 7-5, 6-4 से हराया।
अन्य मैचों में स्पेन के राबर्टी बातिस्ता ने लक्जमबर्ग के जाइल्स म्यूलर को 6-3, 6-4, 6-2 से, स्लोवेनिया के ब्लाज कावसिच ने ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 6-2, 6-2, 6-2 से और पुर्तगाल के जाओं सौसा ने जापान के गो सोएदा को 6-1, 6-3, 6-2 से हराया। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूटन हेविट बेहद कड़े मुकाबले में पांचवीं सीड फ्रांस के जाइल्स सिमोन के हाथों 6-3, 6-1, 4-6, 1-6, 5-7 से हारकर पहले ही राउंड में टूर्नामेंट से बाहर हो गए।