{"_id":"01deef972f1de583314b1af2b31dde1b","slug":"serbia-to-face-on-czech-in-davis-cup-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कपः खिताबी जंग में आमने-सामने होंगे सर्बिया और चेक ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेविस कपः खिताबी जंग में आमने-सामने होंगे सर्बिया और चेक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंबर वन नोवाक जोकोविक की टीम सर्बिया ने कनाडा को 3-2 से हराकर चेक गणराज्य के खिलाफ डेविस कप के खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
चेक गणराज्य ने दक्षिण अमेरिकी टीम अर्जेंटीना को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चेक टीम पिछले पांच सालों में तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।
मार्क लोपेज और फर्नांदो वर्दास्को ने पुरुष रिवर्स सिंगल्स के मुकाबले जीतकर स्पेन को यूक्रेन के खिलाफ डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में 5-0 से शानदार जीत दिला दी है।
विज्ञापन
इस बीच, स्विट्जरलैंड ने इक्वाडोर और हालैंड ने ऑस्ट्रिया को अपने-अपने डेविस कप प्लेऑफ मैचों में हरा दिया है जबकि जर्मनी ने ब्राजील को तथा वारसा में ऑस्ट्रेलिया ने पोलैंड को 4-1 से हराकर वर्ल्ड ग्रुप में पहली बार जगह बनाने के उसके सपने को तोड़ दिया।
विज्ञापन
बेल्जियम तथा जापान इस सप्ताह के अन्य प्लेऑफ मुकाबलों के विजेता हैं।