{"_id":"8fa374fc-dd99-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"satinlisas-wawrinka-ousted-murray-in-2nd-round-at-wimbledon","type":"story","status":"publish","title_hn":"वावरिंका भी बने उलटफेर का शिकार, मरे दूसरे राउंड में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
वावरिंका भी बने उलटफेर का शिकार, मरे दूसरे राउंड में
लंदन
Updated Tue, 25 Jun 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के नंबर वन एंडी मरे ने अपने घरेलू कोर्ट पर जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत जर्मनी के बेंजामिन बेकर को हराकर विंबलडन के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
एंडी मरे ने बेकर को सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 6-2 से हराया।
ब्रिटेन के लिए 76 वर्षों बाद ग्रैंड स्लैम का सूखा खत्म करने वाले मरे ने गत सितंबर यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया था। मरे के कोर्ट पर आते ही दर्शकों ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया और ब्रिटिश खिलाड़ी ने भी अपने घरेलू दर्शकों को निराश नहीं होने दिया।
विज्ञापन
मरे ने 32 वर्षीय बेकर को हराने के साथ ही पूर्व ब्रिटिश टेनिस स्टार पेरी के 106 मैच जीतने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। यदि मरे विंबलडन का खिताब जीत जाते हैं तो 1936 में पेरी के ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद वह ब्रिटेन के पहले विंबलडन चैंपियन बनने की उपलब्धि भी अपने नाम कर लेंगे।
विज्ञापन
नदाल के बाद एक और उलटफेर
12 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नदाल के पहले राउंड में ही बाहर होने के साथ ही उच्च वरीय खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला शुरू हो गया है।
एक अन्य मुकाबले में 11वीं सीड स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका को दुनिया के 70वें वरीय ऑस्ट्रेलिया के लेटन हैविट के हाथों 4-6, 5-7, 3-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
वर्ष 2002 के विंबलडन चैंपियन हैविट चोट की वजह से कोर्ट से बाहर रहना पड़ा, जिसके कारण उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है। अगले राउंड में हैविट का मुकाबला जर्मन क्वालीफायर डस्टिन ब्राउन से होगा, जिन्होंने स्पेन के गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज को 6-3, 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।
35वीं वरीय लुकास रोसोल को जर्मनी के जुलियन रिस्टर ने 6-3, 4-6, 7-6, 6-7, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया जबकि अमेरिका के राजीव राम ने स्लोवाकिया के लुकास लाको को 7-5, 6-4, 6-7, 6-2 से शिकस्त दी।
32वीं सीड स्पेन के टॉमी राबरेडो ने रूस के एलेक्स बोगोमोलोव जूनियर को 6-2, 6-2, 6-4 से हराया जबकि ताइवान के लू येन सून ने ब्रिटेन के जेम्स वार्ड को 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 से मात दी। 31वीं सीड फ्रांस के जुलियन बेनेटियू ने जर्मनी के टोबियास काम्के को 6-4, 6-7, 6-4, 6-2 से हराया।
सेरेना का शानदार आगाज
अपने खिताब के बचाव में कोर्ट पर उतरीं अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने लेक्जमबर्ग की मैंडी मिनेला पर 6-1, 6-3 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। सेरेना पिछले 32 मैचों से एक भी मैच नहीं हारी है।
दुनिया की नंबर वन टेनिस स्टार का फ्रेंच ओपन के बाद से यह पहला मैच था और उन्होंने पहला सेट सिर्फ 19 मिनट में जीता। दूसरे सेट में 2-0 से पिछड़ने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। दूसरे राउंड में सेरेना का मुकाबला फ्रांस की कारोलिन गार्सिया से होगा।
पांचवीं सीड गार्सिया ने चीन की झेंग जी को 6-3, 6-4 से मात दी। वहीं, 30वीं सीड जर्मनी की मोना बार्थेला ने रोमानिया की मोनिका निकुलेस्कू को हराया जबकि 14वीं सीड ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसर ने स्लोवाकिया की अन्ना कारोलिना शेमिदलोवा को मात दी।
छठवीं सीड चीन की ली ना ने नीदरलैंड की मिचेला क्राजिसेक को 6-1, 6-1 से हराया।