{"_id":"5d6aeb238ebc3e93de123477","slug":"sasi-kumar-mukund-reaches-atp-challenger-final-in-career-best-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि मुकुंद पहली बार एटीपी चैलेंजर टूर के फाइनल में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
शशि मुकुंद पहली बार एटीपी चैलेंजर टूर के फाइनल में
Sun, 01 Sep 2019 03:18 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 01 Sep 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
शशि कुमार मुकुंद
- फोटो : social Media
भारतीय टेनिस खिलाड़ी शशि कुमार मुकुंद ने शनिवार को यहां अपने करिअर का सबसे बड़ा नतीजा हासिल करते हुए एटीपी चैलेंजर टूर में पहली बार एकल फाइनल में प्रवेश किया। बारहवें वरीय मुकुंद को हाल में भारतीय डेविस कप टीम में रिजर्व सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
उन्होंने 54,160 डॉलर पुरस्कार राशि के क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टुंग लिन वु को 7-5 6-3 से शिकस्त दी। इसके बाद उन्होंने इसे और विशेष बनाते हुए रूसी जोड़ीदार तेमुराज गाबाश्विली के साथ मिलकर पुरुष युगल फाइनल में भी प्रवेश किया।
विज्ञापन
भारतीय-रूसी जोड़ी ने गोंकालो ओलिवेरा और ल्यूक साविले की शीर्ष वरीय जोड़ी के खिलाफ 6-3 3-6,13-11 से जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट से पहले मुकुंद का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चेन्नई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचना रहा था। अब वह फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष वरीय जेम्स डकवर्थ से भिड़ेंगे।
विज्ञापन