{"_id":"574fc9804f1c1b610a108f51","slug":"sania-won-her-match-in-french-open-mixed-double","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन: सानिया-पेस मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन: सानिया-पेस मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ियों सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और अब उनके बीच खिताबी भिड़ंत की संभावना बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ने बृहस्पतिवार को सातवीं वरीयता प्राप्त युंग जान चान और मैक्स मिर्नई की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में 6-1, 3-6, 10-6 से पराजित किया। अन्य क्वार्टर फाइनल में लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस ने पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी एलेना वेस्टनीना ओर ब्रूनो सुआरेस को 6-4, 6-3 से मात दी।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा ने अपना पिछला मिश्रित युगल खिताब 2014 में ब्राजील के ब्रूनो सुआरेस के साथ यूएस ओपन के रूप में जीता था। सेमीफाइनल में सानिया-डोडिग की टक्कर तीसरी वरीय और स्थानीय दावेदार क्रिस्टिना मलेदेनोविच और पिएरे ह्यूज हर्बट से होगी जिन्होंने अमेरिका की आठवीं वरीयता प्राप्त बाब ब्रायन और कोको वेंदेवेगे की जोड़ी को 2-6, 6-2, 13-11 से पराजित किया।
विज्ञापन