पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने और भारत छोड़ पाकिस्तान जाने की वजह से फैंस ने अपने गुस्से का ठीकरा अब सानिया पर फोड़ दिया है।
2 of 5
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
वहीं सोशल मीडिया पर सानिया ने लिखा कि उन्हें अपनी देशभक्ति का सबूत पेश करने की जरूरत नहीं है। इस हमले से जितना दुखी सारा देश है, मैं भी उतनी ही दुखी हूं। सानिया ने यह जवाब उन ट्रोलर्स को दिया है जो हमले के बाद सानिया के यूं चुप रहने से परेशान थे।
3 of 5
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सानिया ने लिखा, 'हमें अपनी देशभक्ति को साबित करने के लिए किसी अटैक की 'निंदा' ट्विटर और इंस्टाग्राम या अन्य किसी सोशल मीडिया चैनल पर करनी चाहिए.. क्यों? आप एक कुंठित व्यक्ति हैं, जो अपना गुस्सा कहीं और निकालने के लिए और नफरत फैलाने के लिए ऐसे अवसरों को ढूंढता है?'
सानिया ने लिखा, 'मुझे किसी हमले के बारे में सार्वजनिक रूप से निंद करने की जरूरत नहीं है। मैं कहीं छत पर या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खड़ी होकर चिल्लाऊं कि हम आतंकवाद के खिलाफ हैं।'
उन्होंने लिखा, 'कोई भी व्यक्ति जो सही दिमाग से है वह आतंकवाद के खिलाफ ही होगा और अगर वे नहीं हैं, तो यह समस्या है! मैं इस दुख की घड़ी में सीआरपीएफ जवानों और उनके परिवारों के साथ खड़ी हूं। यह दिन भूला नहीं जा सकता और न ही इसके गुनाहगारों को माफ किया जा सकता है, लेकिन हां मैं अब भी शांति के लिए प्रार्थना करूंगी और आपको भी नफरत फैलाने के बजाए ऐसा ही करना चाहिए। गुस्सा अच्छा होता है अगर उसे कहीं सही जगह पर लगाया जाए।'