{"_id":"5785e7a64f1c1b027d13e96a","slug":"sania-mirza-s-autobiography-to-be-unveiled-by-srk-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया की 'आत्मकथा' का विमोचन करेंगे शाहरुख और सलमान","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया की 'आत्मकथा' का विमोचन करेंगे शाहरुख और सलमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
भारत की सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की आत्मकथा का विमोचन शाहरुख खान और सलमान खान करेंगे।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान सानिया मिर्जा की आत्मकथा 'एस अगेंस्ट ऑड्स' का बुधवार को हैदराबाद में विमोचन करेंगे। किताब पिछले सप्ताह लॉन्च की गई थी जिसमें सानिया के तमाम अहम घटनाक्रमों और उपलब्धियों का जिक्र है।
सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कहा, "किताब लिखने का इरादा उनका था। और इसे पूरा करने में लगभग पांच साल लगे।" उन्होंने कहा, "यह उनकी किताब है। और अब तक उनके जीवन के तमाम घटनाक्रमों का इसमें जिक्र है। इसमें उनके जीवन से जुड़े विवादों को भी छुआ गया है।"
विज्ञापन
हार्पर कोलिंस द्वारा प्रकाशित 'एस अगेंस्ट ऑड्स' जल्द ही मुंबई सहित विभिन्न शहरों में लॉन्च की जाएगी। मुंबई में सलमान खान इसका विमोचन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सानिया के पिता ने बताया कि 40 चैप्टर्स में पूरी कहानी की शुरुआत उस समय से होगी जब वह 4 या 5 साल की थी।