{"_id":"0df88bec-94ae-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sania-mirza-rohan-bopanna-win-openers-in-miami-doubles","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया, बोपन्ना अगले राउंड में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया, बोपन्ना अगले राउंड में
Updated Sun, 24 Mar 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मियामी/एजेंसी
भारतीय टेनिस खिलाड़ियों सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने मियामी मास्टर्स के डबल्स वर्ग में अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
सानिया और उनकी जोड़ीदार अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स ने चेक गणराज्य की इवा बिरेनोवा और अमेरिका की वारवारा लैपचैंकों की जोड़ी को 7-5, 6-3 से हराया।
अगले राउंड में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की जर्मिला गैस्डोसोवा और सबाइन लिसिकी की जोड़ी से होगा। वहीं पुरुष डबल्स में भारत के रोहन बोपन्ना और राजीव राम की जोड़ी ने एरिक बुटोरैक और पाल हैनले को 7-6, 6-4 से हराया।