फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania mirza officially crowned World No.1

सानिया मिर्जा की वर्ल्ड नंबर वन के रूप में हुई 'ताजपोशी'

Mon, 13 Apr 2015 07:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Apr 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
Sania mirza officially crowned World No.1
एक दिन पहले फैमिली सर्किल कप जीतकर युगल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बनीं भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोमवार को आधिकारिक तौर पर शीर्ष पर विराजमान हो गईं।
विज्ञापन


सोमवार को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें सानिया नंबर एक पोजीशन पर हैं। भारतीय खिलाड़ी ने कुल 7660 अंक लेकर इटली की सारा ईरानी (7640) को पछाड़ा।
विज्ञापन


सानिया मिर्जा ने रविवार को स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर चार्ल्सटन में डब्ल्यूटीए फैमिली सर्किल कप जीता था। इस खिताबी जीत से सानिया को 470 अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लिएंडर पेस और महेश भूपति नब्बे के दशक में शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे थे। सानिया और हिंगिस का यह लगातार तीसरा खिताब है। सानिया नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं। ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली भी सानिया भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं।


सानिया को सोनिया गांधी की बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को युगल में विश्व में नंबर एक खिलाड़ी बनने पर बधाई देते हुए उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प की सराहना की। अपने संदेश में सोनिया ने कहा कि सानिया ने शीर्ष रैंकिंग हासिल कर पूरे देश को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed