{"_id":"c48d407b7bf75f00718c50df64aac68d","slug":"sania-mirza-martina-start-off-2016-with-brisbane-title-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताबी जीत से सानिया-हिंगिस ने किया नए साल का आगाज","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
खिताबी जीत से सानिया-हिंगिस ने किया नए साल का आगाज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने पिछले साल के अपने दबदबे को कायम रखते हुए नए साल की शुरुआत खिताबी जीत से की है।
विज्ञापन
शीर्ष वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने डब्ल्यूटीए ब्रिस्बेन टेनिस के फाइनल में जर्मनी की एंजेलिक केरबर और आंद्रिया पेटकोविक की जोड़ी को 69 मिनट में 7-5, 6-1 से पराजित किया।
दुनिया की नंबर एक जोड़ी सानिया-हिंगिस ने इस तरह अपना लगातार छठा खिताब जीता। इंडो-स्विस जोड़ी की यह लगातार 26वीं जीत है। इससे पहले इटली की सारा ईरानी और रोबर्टा विन्सी ने 2012 में लगातार 25 मैच जीते थे। सारा और रोबर्टा ने तब लगातार पांच खिताब जीते थे।
विज्ञापन
सानिया-हिंगिस ने पहले सेट के दूसरे गेम में प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की सर्विस तोड़ी, लेकिन केरबर और पेटकोविक ने लगातार चार गेम जीतकर स्कोर 4-2 कर दिया। लेकिन पिछले कई महीनों में सानिया और हिंगिस इस तरह की परिस्थितियों का सामना कर चुकीं थीं। जल्द ही उन्होंने ब्रेक प्वाइंट हासिल करते हुए स्कोर 4-4 कर दिया। नौवां गेम जीतने के बाद केरबर और पेटकोविक की जोड़ी दबाव में दिखीं, हालांकि गैरवरीय जोड़ी सर्विस बचाकर स्कोर 5-5 पर ले आईं।
विज्ञापन
फिर केरबर और पेटकोविक मुकाबले को टाईब्रेकर में ले आईं और सानिया-हिंगिस ने दूसरे ब्रेक पर मौका भुनाकर पहला सेट कब्जे में कर लिया। दूसरे सेट में शीर्ष वरीय इंडो-स्विस जोड़ी ने बेहतर नियंत्रण रखते हुए दूसरे गेम में ब्रेक प्वाइंट के साथ 3-0 की बढ़त बनाई और फिर महज एक गेम गंवाते हुए सेट और मैच अपने कब्जे में कर लिया।