फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza, Leander Paes Progress at Wimbledon

विंबलडन में सानिया और पेस की जोड़ी जीती, बोपन्ना हारे

Tue, 05 Jul 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza, Leander Paes Progress at Wimbledon
सानिया मिर्जा

अपने-अपने डबल्स कैटेगरी में पिछली बार की चैंपियन जोड़ी लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा इस बार भी विंबलडन के अगले दौर में पहुंच गई है। खास बात यह है कि इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के साथ जो जोड़ीदार है वो एक ही खिलाड़ी है मार्टिना हिंगिस। मार्टिना पेस के साथ मिश्रित डबल्स तो सानिया के साथ महिला डबल्स में खेल रही हैं।

विज्ञापन


मौजूदा चैंपियन सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी इस बार भी विंबलडन ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

टॉप सीड भारत और स्विट्जरलैंड की सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने तीसरे दौर में अमेरिका की क्रिस्टिना मैक्हाले और लात्विया की जेलेना ओस्टापेंको को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


मार्टिना के साथ मिश्रित युगल में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरी पेस और मार्टिना की 16वीं सीड जोड़ी ने न्यूजीलैंड और जर्मनी की जोड़ी एर्टम सिटेक और लाउरा सिएगमुंड को आसानी से 6-4, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोपन्ना के लिए मिश्रित रहा दिन, एक में जीते तो एक में हारे

Sania Mirza, Leander Paes Progress at Wimbledon
हालांकि पुरुष डबल्स में भारत के नंबर के नंबर वन खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के लिए सोमवार का दिन मिश्रित सफलता वाला रहा। बोपन्ना की जोड़ी पुरुष डबल्स में हार गई है। बोपन्ना और फ्लोरीन मेर्जिया की जोड़ी को पुरुष युगल के तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

तीसरी सीड हेनरी कोंटिनेन और जॉन पीयर्स की जोड़ी के खिलाफ छठी सीड बोपन्ना और मेर्जिया की जोड़ी को 6-2, 3-6, 4-6, 7-6(8-6), 6-8 से मुकाबला गंवाने पर मजबूर होना पड़ा। 

जबकि मिश्रित डबल्स में 13वीं सीडेड बोपन्ना और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अनास्तासिया रोडिनोवा को 6-3, 7-5 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed