{"_id":"59b229f54f1c1bec7f8b4e75","slug":"sania-mirza-enters-in-semifinals-of-us-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open: 2017 में पहली बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US Open: 2017 में पहली बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सानिया मिर्जा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने 2017 सीजन में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। सानिया ने अपनी जोड़ीदार चीनी-ताइपे की शुई पेंग के साथ यूएस ओपन के महिला डबल्स इवेंट में टिमिया बाबोस और एंड्रिया लावाकोवा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
चौथी वरीय इंडो-चीनी जोड़ी ने पांचवीं वरीय हंगरी-चेकगणराज्य को क्वार्टरफाइनल में दो सेटों में 7-6 (5), 6-4 से मात दी। सानिया और उनकी जोड़ीदार ने एक घंटे 56 मिनट के कड़े संघर्ष के बाद यह मुकाबला जीता।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : एक साल बाद कोर्ट में की वापसी और वीनस को फाइनल में जाने से रोक दिया
विज्ञापन
सानिया का इस वर्ष अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इससे पहले तीन मेजर ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन में वो तीसरे दौर में बाहर हुई जबकि फ्रेंच ओपन में उनका सफर पहले ही दौर में थम गया था।
सानिया और पेंग का सेमीफाइनल में मुकाबला अब दूसरी वरीय मार्टिना हिंगिस और युंग-जान चैन से होगा।