{"_id":"57e678fb4f1c1b8341a8217f","slug":"sania-mirza-barbora-strycova-won-pan-pacific-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया-बारबोरा ने जीता पैन पैसिफिक टेनिस खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया-बारबोरा ने जीता पैन पैसिफिक टेनिस खिताब
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
सानिया मिर्जा
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सानिया मिर्जा और उनकी नई जोड़ीदार चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रेकोवा ने चीनी जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से मात देकर पैन पैसिफिक टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है। स्विटजरलैंड की मार्टीना हिंगिस से अगल होने के बाद सानिया मिर्जा ने बारबोरा स्ट्रेकोवा के साथ जोड़ी बनाई थी।यह जोड़ी तीसरे टूर्नामेंट में एकसाथ खेल रही है। जिसमें से यह दो खिताब जीतने में सफल हुई है। इससे पहले इस जोड़ी ने पिछले महीने सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीता था। सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में मार्टीना हिंगिस और कोको वांडेवेग की जोड़ी को 7-5, 6-4 के अंतर से मात दी थी।
यह सानिया के करियर का 40वां युगल और तीसरा पैन पैसिफिक खिताब है। इससे पहले दो वह जिंबाब्वे की कारा ब्लैक साथ इस खिताब को जीत चुकी हैं। सानिया-स्ट्रेकोवा की जोड़ी ने शनिवार को सेमी फाइनल में गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी कनाडा की गैब्रिएला डबरोस्की और स्पेन की मारिया जोस को तीन सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3, 10-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।