{"_id":"ba880689636a73d44af3c54ba6d43e13","slug":"sania-mirza-and-martina-hingis-will-be-number-one-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया-हिंगिस की जोड़ी नंबर वन के करीब पहुंची","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया-हिंगिस की जोड़ी नंबर वन के करीब पहुंची
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Apr 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने मौजूदा चैंपियन मेडिना गारिगुएज और यारोसलावा को हराकर न केवल डब्ल्यूटीए फैमिली सर्किल कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई बल्कि टीम रैंकिंग में टॉप पोजीशन के करीब पहुंच गई।
विज्ञापन
टॉप सीड इंडा-स्विस जोडु ने एक घंटा और 41 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 4-6, 13-11 से जीता। सुपर टाईब्रेक में जब वे 9-10 से पीछे थे जब उन्होंने मैच प्वाइंट बचाए और स्पेनिश-कजाखस्तानी जोड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
शनिवार की जीत से सानिया और हिंगिस का सिंगापुर टिकट पक्का हो गया है, जहां टॉप आठ जोड़ी सीजन समाप्ति फिनाले में खेलेंगी। अगर सानिया-हिंगिस खिताब जीतने में सफल रहती है तो सानिया वुमन टेनिस में वर्ल्ड नंबर वन बनने वाली पहली भारतीय होंगी।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में सानिया मिर्जा ने कहा, ‘दर्शकों के सहयोग से हम खुश हैं। हमें हर तरफ से समर्थन मिला।’