फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza And Martina Hingis Part Away

सानिया ने अपने साथी को ‘अलविदा’ कहा, ढूंढ लिया नया साथी

Wed, 10 Aug 2016 01:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sania Mirza And Martina Hingis Part Away
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
भारतीय टेनिस की सबसे बड़ी महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी डबल्स की साथी मार्टिना हिंगिस से अलग हो गई हैं। सानिया और मार्टिना ने 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम जीता था।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों ने साफ कर दिया है कि अब दोनों साथ नहीं खेलेंगी। दोनों ही खिलाड़ी डबल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर वन हैं।

भारत की सानिया और स्विस सनसनी मार्टिना ने पिछले साल मार्च में साथ खेलना शुरु किया और कुल नौ टाइटल अपने नाम किए। सानिया के सभी ग्रैंड स्लैम मार्टिना के साथ ही आएं हैं। दोनों की जोड़ी नें ऑस्ट्रेलियन ओपन, यूएस ओपन और विंबल्डन ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

ढूंढ लिया है नया साथी

Sania Mirza And Martina Hingis Part Away
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
सानिया के करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा, “हां दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों को पिछले 5 महीनों में मनचाहे नतीजे नहीं मिले। दोनों काफी कम रैंक वाली टीमों से भी हार गए। सही नतीजे नहीं आने के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।”

सानिया ने वर्ल्ड नंबर 21 बारबोरा स्ट्रायकोवा को अपना पार्टनर चुना है। स्ट्रायकोवा चेक रिपब्लिक की खिलाडी हैं। मार्टिना अब अमेरिका की कोको वॉन्डवेघे के साथ नजर आएंगी।

सानिया और मार्टिना दोनों ही रियो ओलंपिक में खेल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed