फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania, Martina inch closer to fifth title of 2016 season

साल के पांचवें खिताब के करीब पहुंची सानिया-हिंगिस की जोड़ी

Sat, 07 May 2016 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
Sania, Martina inch closer to fifth title of 2016 season
सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस का शानदार प्रदर्शन इस साल भी जारी है और यह जोड़ी पांचवें खिताब की दहलीज पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


शीर्ष वरीय सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी मैड्रिड ओपन के युगल फाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल में सानिया-हिंगिस ने अमेरिका की वानिया किंग और रूस की एला कुद्रयावत्सेवा को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


सानिया-हिंगिस की जोड़ी लगातार दूसरे फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह स्टुटगार्ट में उपविजेता रही थी। इंडो-स्विस इस सीजन में पांचवें खिताब की दहलीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल उन्होंने सिडनी, ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलियन ओपन और सेंट पीटसबर्ग में खिताब जीते हैं। लगातार नौ खिताब जीत चुकी सानिया-हिंगिस की जोड़ी सिर्फ चार टीमों से परजित हुई हैं और वानिया और एला उनमें से एक हैं।

इंडियन वेल्स में वानिया और एला ने सानिया-हिंगिस को हराया था लेकिन शुक्रवार को इंडो-स्विस ने उन्हें बड़ी आसानी से मात दे दी। फाइनल में सानिया-हिंगिस की टक्कर कैरोलिन गार्सिया और क्रिस्टिना मलेएदेनोविक से होगी जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में एलेना वेस्नीना और एकटेरिना मकारोवा को 6-2, 6-3 से पराजित किया।


जोकोविच, नदाल, मरे क्वार्टर फाइनल में
वर्ल्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच, स्पेनिश स्टार राफेल नदाल और मौजूदा चैंपियन एंडी मरे मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। सर्बियाई स्टार जोकोविच ने स्पेन के रोबर्टो बाउतिस्ता को 6-2, 6-1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

जोकोविच की इस सीजन में यह 30वीं जीत है। कनाडा के मिलोस राओनिक ने सातवीं सीड जो विल्फ्रेड सोंगा को 6-4, 6-4 से हराया। वहीं नदाल ने सैम क्वैरी को 6-4, 6-2 से मात दी। मरे ने गिलेस सिमोन को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। महिलाओं में सिमोना हालेप ने इरिना कामेलिया बेगु को 6-3, 0-6, 6-1 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed