WTA के साथ सानिया ने जीता साल का दसवां खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने विमेन टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) फाइनल्स का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही हिंगिस के साथ सानिया का यह नौंवा और खुद का दसवां खिताब है।
सानिया और हिंगिंस की नंबर एक जोड़ी ने सिंगापुर में फाइनल में स्पेन की गारबीन मुरगुजा और कार्ला सुआरेज नवारो को लगातार सेटों में 6-0, 6-3 से शिकस्त दी। इससे पहले टूर्नामेंट में सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने चीनी-ताइपे की चान हाओ चिंग और चान युंग जान की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
जबकि रेड ग्रुप में लगातार तीसरी जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने हंगरी की तीमिया बाबोस और फ्रांस की क्रीस्टिना मालदेनोविक की जोड़ी को एक घंटे तीस मिनट में 6-4, 7-5 से हराया था।
सानिया और हिंगिस लगातार 22वीं जीत
सानिया और हिंगिस की यह लगातार 22वीं मैच जीत है। टूर्नामेंट में इस जोड़ी ने एक भी सेट नहीं गंवाया। सानिया ने पिछले साल जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ यह टूर्नामेंट जीता था। सानिया डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीतने वाली भारत की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बनी थी।
साल के नौवें खिताब की खुशी से पहले सानिया और मार्टिना की जोड़ी को एटीपी रैकिंग ने पहले स्थान पर बरकरार रखा है। दोनों मिक्स्ड डबल्स में नंबर वन पर है।