{"_id":"1debe42c-155b-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"sania-helps-women-finalists-get-prize-money-equal-to-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया ने बढ़वाई महिलाओं की प्राइज मनी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया ने बढ़वाई महिलाओं की प्राइज मनी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Oct 2012 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में पुरुषों के समान महिलाओं की प्राइज मनी पर महिला टेनिस खिलाड़ी अभियान चलाती रही हैं। ग्रैंड स्लैम्स में उन्हें सफलता भी मिली है। कुछ यही कारनामा भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने नेशनल चैंपियनशिप की प्राइज मनी के लिए कर दिखाया है। उन्होंने यहां डीएलटीए में खेली जा रही नेशनल चैंपियनशिप के दौरान ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) से मांग की कि पुरुषों के बराबर महिलाओं की प्राइज मनी की जाए।
आईटा ने इसे तुरंत स्वीकार करते हुए महिलाओं की प्राइज मनी एक से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये कर दी। शनिवार को डीएलटीए में चैंपियन बनीं प्रेरणा भांबरी ने सानिया को इसके लिए धन्यवाद भी दिया। सानिया ने ही प्रेरणा के अलावा पुरुषों के चैंपियन जीवन नेंदुनचेझियन को पुरस्कार वितरित किए।
इससे पहले सानिया ने खुलासा किया कि उन्होंने सिंगल्स को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं किया है। यह सब फिटनेस पर निर्भर करेगा। फिलहाल वह क्रेमलिन कप में खेलने मास्को जा रही हैं। इसके बाद वह निर्णय लेंगी कि उन्हें सिंगल्स खेलना है या फिर महेश व लिएंडर की तरह डबल्स को ही अपना कैरियर बनाना है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह हैदराबाद में जल्द ही एक अकादमी खोलने जा रही हैं। जहां उनका लक्ष्य देश के लिए अच्छे टेनिस खिलाड़ियों को निकालने का रहेगा।