फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania creates history, become world number one in doubles

सानिया ने रचा इतिहास, कब्जाया वर्ल्ड नंबर वन का ताज

Mon, 13 Apr 2015 11:51 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Apr 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
Sania creates history, become world number one in doubles

भारत की टेनिस सनसनी कही जाने वाली सानिया मिर्जा ने रविवार को इतिहास रच दिया। स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ डब्ल्यूटीए फैमिली सर्किल कप खिताब जीतते के साथ ही सानिया मिर्जा वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन डबल्स खिलाड़ी बन गई।

विज्ञापन


इस मुकाम को हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।

शीर्ष वरीयता प्राप्त इस भारतीय-स्विस जोड़ी ने 731,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले क्ले कोर्ट इवेट के फाइनल में कासे डेलाक्वा और दारिजा जुराक की जोड़ी को महज 57 मिनट में 6-0, 6-4 से हराया। इस जीत से सानिया को 470 अंक मिले।
विज्ञापन


इससे सानिया के कुल 7965 अंक हो गए। इसके साथ ही वह डबल्स रैंकिंग में इटली की सारा ईरानी (7640) और रोबर्टा विंसी (7640) को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर काबिज हो गईं। आधिकारिक रैंकिंग चार्ट सोमवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया से पहले केवल लिएंडर पेस और महेश भूपति ही इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं। 90 के दशक के अंतिम वर्षों से पेस और भूपति का पुरुष डबल्स सर्किट पर दबदबा रहा।

सानिया ने हिंगिस के साथ लगाई खिताबी जीत ‌की हैट्रिक

Sania creates history, become world number one in doubles

सानिया मिर्जा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी भी हैं। सानिया का हिंगिस के साथ यह लगातार तीसरा खिताब है। मार्च में जोड़ी बनाने के साथ दोनों ने एक भी मैच अब तक नहीं हारी हैं।

सानिया-हिंगिस ने इंडियन वेल्स खिताब जीता। यह दोनों का एक साथ पहला टूर्नामेंट था। इसके बाद दोनों ने मियामी में खिताबी जीत दर्ज की। सानिया-हिंगिस ने 14 मैचों में केवल तीन सेट गंवाए हैं।

दोनों सिंगापुर सीजन फिनाले में वर्ल्ड नंबर वन टीम भी बनीं, जहां साल की समाप्ति पर दुनिया की टॉप-8 टीमें खिताब के एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इससे पहले भारतीय-स्विस जोड़ी ने सेमीफाइनल में एला कुद्रयात्सेव और एनस्तासिया पावलूचेंकोवा की जोड़ी को 6-4, 1-6, 10-7 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed