{"_id":"665a528e-88ba-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sania-bopanna-exit-indian-wells-doubles-in-opener","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन वेल्स में सानिया, बोपन्ना की चुनौती समाप्त ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
इंडियन वेल्स में सानिया, बोपन्ना की चुनौती समाप्त
इंडियन वेल्स/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में क्रमश: महिला और पुरुष डबल्स में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
सानिया और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सेंड्स की आठवीं सीड जोड़ी को अमेरिका की लीजा रेमंड और ऑस्ट्रेलिया की सामंता स्टोसर के हाथों 7-6, 3-6, 6-10 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
वहीं, पुरुष डबल्स में भारत के बोपन्ना और उनके जोड़ीदार अमेरिका के राजीव राम की चुनौती पहले राउंड में खत्म हो गई। भारतीय-अमेरिकी जोड़ी को पोलैंड के लुकास कुबोट और सर्बिया के यांको टिप्सारेविच ने लगातार सेटों में 6-4, 7-6 से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन