{"_id":"79163f8a-55d6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sania-bethany-pair-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया-बेथानी की जोड़ी फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया-बेथानी की जोड़ी फाइनल में
ब्रिसबेन/एजेंसी
Updated Fri, 04 Jan 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सेंड्स के साथ इस सत्र की शानदार शुरुआत करते हुए ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। भारत और अमेरिकी जोड़ी को विपक्षी जोड़ी डेनियला हंतुकोवा और कैथरीना स्रेबोतनिक के सेमीफाइनल मुकाबला छोड़ देने के कारण आसानी से खिताबी मुकाबले में प्रवेश मिल गया।
विज्ञापन
हालांकि गैर वरीय सानिया और बेथानी की जोड़ी पहले सेट में 5-1 की बढ़त बनाकर शानदार अंदाज में आगे बढ़ रही थी तभी हंतुकोवा ने ग्रोइन के कारण मैच छोड़ने का फैसला किया। इससे पहले सानिया और बेथानी की जोड़ी ने दूसरे राउंड के मैच में दूसरी सीड लीजल ह्यूबर और मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया था।
विज्ञापन