फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sania-bethanie reach summit clash of stuttgart wta event

सानिया-बेथानी की जोड़ी खिताब से चूकी

Tue, 30 Apr 2013 10:01 PM IST
स्टटगार्ट/एजेंसी
स्टटगार्ट/एजेंसी Updated Tue, 30 Apr 2013 10:01 PM IST
विज्ञापन
sania-bethanie reach summit clash of stuttgart wta event

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक की जोड़ी डब्लूटीए पार्श्च टेनिस ग्रां प्री टेनिस टूर्नामेंट का महिला डबल्स खिताब जीतने से चूक गई।

विज्ञापन


फाइनल में इंडो-अमेरिकी जोड़ी को जर्मनी की सेबिनी लिसिकी और मोना बारथेल ने एक घंटे 33 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 6-4, 7-5 से शिकस्त दी।

सानिया और माटेक को इस खिताबी मुकाबले में मौकों को न भुना पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। इस हार के साथ ही सानिया और माटेक का इस साल तीसरा खिताब जीतने का सुनहरा मौका भी हाथ से निकल गया।
विज्ञापन


इससे पहले यह जोड़ी ब्रिसबेन और दुबई में खिताब जीत चुकी हैं। हालांकि फाइनल में मिली हार के बावजूद इंडो-अमेरिकी जोड़ी को 320 रैंकिंग अंक का फायदा हुआ और दोनों ने 17,046 यूरो की इनामी राशि भी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदाल ने आठवीं बार जीता बार्सिलोना ओपन
बार्सिलोना। स्पेन के राफेल नदाल ने बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए आठवीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल में नदाल ने हमवतन और चौथी सीड निकोलस अलमाग्रो को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। नदाल की इस टूर्नामेंट में यह 39वीं जीत है और उन्हें यहां सिर्फ एक बार 2003 में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed