{"_id":"7877fa0c-7cf8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sania-bethanie-in-final-of-dubai-tennis-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई चैंपियनशिप: सानिया-बेथानी की जोड़ी फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
दुबई चैंपियनशिप: सानिया-बेथानी की जोड़ी फाइनल में
दुबई/खेल डेस्क
Updated Fri, 22 Feb 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा अमेरिका की अपनी जोड़ीदार बेथानी माटेक सेंड्स के साथ दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
गैरवरीय सानिया और माटेक की जोड़ी ने आस्ट्रेलिया की अनास्तेसिया रोडियोनोवा और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराया।
सानिया और माटेक की जोड़ी को खिताबी मुकाबले के लिए अब दूसरे सेमीफाइनल का इंतजार करना पड़ेगा जिसमें नूरिया लागोस्तेरा वाइव्स और जी झेंग तथा नादिया पेत्रोवा और कैट्रीना स्रेबोत्निक की जोड़ी आपस में भिड़ेंगी। सानिया और माटेक ने पिछले ही महीने ब्रिस्बेन ओपन का खिताब जीतकर 2013 सत्र का शानदार आगाज किया है।
विज्ञापन