फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sania bethanie exit qatar open doubles in round 1

कतर ओपन के पहले ही दौर में सानिया बाहर

Wed, 13 Feb 2013 02:51 PM IST
दोहा/एजेंसी
दोहा/एजेंसी Updated Wed, 13 Feb 2013 02:51 PM IST
विज्ञापन
sania bethanie exit qatar open doubles in round 1

भारत की टेनिस सनसनी को दोहा में खेले जा रहे कतर ओपन के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है। सानिया मिर्जा और उनकी जो़ड़ीदार अमेरिका की बेथानी माटेक सेंड्स को पहले ही दौर में अमेरिका की लीसा रेमंड और ऑस्ट्रेलिया की सामंता तोसुर के हाथों 4-6, 2-6 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


सानिया और सेंड्स की जोड़ी ने मात्र एक घंटा 57 मिनट और 46 सेकंड में हाथ खडे़ कर दिया। उन्होंने पांच डबल फाल्ट किए।

रेमंड और तोसुर ने भारत और अमेरिकी जोड़ी की तुलना में हर लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया तथा लगातार दो सेट बेहद आसानी से जीतकर दूसरे दौर में जगह बना ली जहां उनका मुकाबला चीन की शुयाई झांग और स्लोवाकिया की जेनेट हुसारोवा से होगा।
विज्ञापन


सानिया और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार को गत महीने भी ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed