{"_id":"f8061788-cd19-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"sania-bethani-enters-3rd-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया-बेथानी की जोड़ी तीसरे राउंड में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया-बेथानी की जोड़ी तीसरे राउंड में
पेरिस
Updated Tue, 04 Jun 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स ने अमेरिका की लारेन डेविस और मेगन माउल्टन लेवी की जोड़ी को शिकस्त देकर महिला युगल के तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
सातवीं सीड सानिया-बेथानी की जोड़ी ने पहले सेट में हारने के बाद एक घंटा 41 मिनट तक चले मुकाबले में अमेरिकी जोड़ी को 1-6, 6-3, 6-0 से मात दी।
भारतीय-अमेरिकी जोड़ी का अगले राउंड में 11वीं सीड रूस की एनेस्तासिया पावलुचेंकोवा और चेक गणराज्य की लुसी सफारोवा की जोड़ी से मुकाबला होगा।
सानिया मिक्स्ड डबल्स के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो चुकी हैं। हालांकि लिएंडर पेस अपनी जोड़ीदार जेलेना जांकोविक के साथ मिक्स्ड डबल्स के अगले दौर में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन