{"_id":"8ffc4038-63d1-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"sania-and-bhupathi-reach-last-eight-in-australian-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियन ओपनः सानिया और बोपन्ना अंतिम आठ में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलियन ओपनः सानिया और बोपन्ना अंतिम आठ में
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Mon, 21 Jan 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। हालांकि महेश भूपति और डेनियल नेस्टर के हारने के बाद पुरुष डबल्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
विज्ञापन
सानिया और बॉब की तीसरी सीड जोड़ी ने अमेरिका के एबिगेल स्पीयर्स और स्कॉट लिप्स्की की जोड़ी को 4-6, 6-1, 10-4 से मात दी। इसी तरह एक अन्य मुकाबले में बोपन्ना और चीन की सू वे सेह की गैर वरीय जोड़ी ने इटली के फैबियो फोगनिनी और स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुकोवा की जोड़ी को 6-1, 7-5 से हरा दिया।
विज्ञापन
हालांकि पांचवीं सीड भूपति और कनाडा के उनके जोड़ीदार नेस्टर को इटली के सिमोन बोलेली और फैबियो फोगनिनी की गैरवरीय जोड़ी ने 3-6, 6-4, 3-6 से शिकस्त दी।