{"_id":"fe46c0510f941430ac49590d7b4dd69c","slug":"saina-and-sindhu-win-in-asian-badminton-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना और सिंधू जीते","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना और सिंधू जीते
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Apr 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बृहस्पतिवार को संघर्षपूर्ण जीत के साथ एशियन चैंपियनशिप में अपना अभियान शुरू किया, वहीं पीवी सिंधू ने भी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
शुरुआती दो दौर में वाकओवर मिलने के बाद ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने तीसरे दौर के मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को एक घंटे 7 मिनट चले मुकाबले में 21-14, 10-21, 21-10 से मात दी।
विज्ञापन
अब साइना का मुकाबला पांचवीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की जू यिंग ताई से होगा। एक अन्य मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने मकाऊ की तेंग लोक को सीधे गेम में 21-8, 21-9 से हराया। सिंधू का सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की ली जुईरुइ से होगा।
विज्ञापन
वहीं पुरुष वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन कश्यप को सातवीं वरीयता प्राप्त चीन के झेंगमिंग वांग ने 21-23, 21-17, 21-8 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। अन्य भारतीयों में पुरुष डबल्स जोड़ीदार मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को और मिक्स्ड डबल्स में अरुण विष्णु व अपर्णा बालन को शिकस्त मिली।