डेनिल मेदवेदेव ने जीता शंघाई मास्टर्स का खिताब, फाइनल में ज्वेरेव को दी शिकस्त
रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शंघाई मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मेदवेदेव ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 6-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ मेदवेदेव ने पहली बार ज्वेरेव पर जीत दर्ज की है। ये मेदवेदेव की दूसरी मास्टर्स 1000 की खिताबी जीत है।
CAN HE BE STOPPED!?@DaniilMedwed defeats Alex Zverev 6-4 6-1 to pick up his second career ATP Masters 1000 🏆
विज्ञापन
🎥: @TennisTV #RolexSHMasters pic.twitter.com/adbablvQhj— ATP Tour (@atptour) October 13, 2019
मेदवेदेव ने ज्वेरेव को एक घंटे और 13 मिनट के खेल में एकतरफा मुकाबले में हराकर सीजन का चौथा खिताब जीत लिया। वे लगातार छठी बार टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे।