{"_id":"dee1234c-bfd1-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"rome-open-mahesh-bhupathi-rohan-bopanna-in-semis","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोम ओपनः सेमीफाइनल में भूपति और बोपन्ना ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोम ओपनः सेमीफाइनल में भूपति और बोपन्ना
रोम/एजेंसी
Updated Sat, 18 May 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी को अपने विपक्षी खिलाड़ियों के मैच छोड़ने के कारण वाकओवर मिला। हालांकि भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की उनकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स अपना मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
पुरुष युगल के क्वार्टरफाइनल में भूपति और बोपन्ना का मुकाबला चेकगणराज्य के थॉमस बर्डिच और उनके जोड़ीदार रादेक स्तेपानेक से था। लेकिन बर्डिच को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैच छोड़ना पड़ा जिससे भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल के लिए वाकओवर मिल गया।
विज्ञापन
भूपति और बोपन्ना को फाइनल में जगह बनाने के लिए अब मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेज और उनके अमेरिकी जोड़ीदार स्कॉट लिप्सकी से भिड़ना होगा। दूसरी ओर महिला युगल में सानिया मिर्जा और बेथानी को टॉप सीड सारा इरानी और राबर्टा विंची की जोड़ी ने 4-6, 3-6 से हराया।
विज्ञापन