{"_id":"5e3449798ebc3ec6e91f992e","slug":"rohan-bopanna-gets-wild-card-in-doubles-at-tata-open-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोपन्ना को महाराष्ट्र ओपन के युगल के लिए वाइल्ड कार्ड से दिया गया प्रवेश","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
बोपन्ना को महाराष्ट्र ओपन के युगल के लिए वाइल्ड कार्ड से दिया गया प्रवेश
Fri, 31 Jan 2020 09:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 31 Jan 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : social Media
स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार अर्जुन कादे को टाटा ओपन महाराष्ट्र के युगल के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। यह टूर्नामेंट तीन से नौ फरवरी के बीच खेला जाएगा। दुनिया के 38वें नंबर के बोपन्ना ने पिछली बार दिविज शरण के साथ मिलकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
वह दक्षिण एशिया के एकमात्र एटीपी टूर टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। शरण इस बार आर्तेम सिताक के साथ जोड़ी बनाकर खेलेंगे। वह पहले ही मुख्य ड्रॉ में जगह बना चुके हैं। इससे पहले एकल में प्रजनेश गुणेश्वरन और सुमित नागल को मुख्य दौर में सीधे प्रवेश मिला जबकि रामकुमार रामनाथन को वाइल्ड कार्ड दिया गया था।
विज्ञापन