फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rohan bopanna and Denis Shapovalov enter pre quarterfinals at Shanghai Masters

फेडरर ने मास्टर्स 1000 में दर्ज की 380वीं जीत, बोपन्ना-शापोवालोव अंतिम-16 में

Tue, 08 Oct 2019 06:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 08 Oct 2019 06:13 PM IST
सार

-शंघाई मास्टर्स में रोमास को शिकस्त देकर तीसरे दौर में किया प्रवेश
-22वीं जीत है यह दो बार के चैंपियन फेडरर की शंघाई में

विज्ञापन
Rohan bopanna and Denis Shapovalov enter pre quarterfinals at Shanghai Masters
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने शंघाई मास्टर्स में जीत के साथ शुरुआत की। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने दूसरे दौर में स्पेन के एल्बर्ट रोमास को एक घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2,7-6 से पराजित कर तीसरे दौर में प्रवेश किया। बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर की यह 1000 मास्टर्स में 380वीं जीत है।

विज्ञापन


स्विस स्टार ने मैच में 32 वीनर्स लगाए। रोमास ने चार साल पहले स्विस स्टार फेडरर को यहां मात दी थी। अन्य मैचों में डेविड गॉफिन ने रिचर्ड गैसकट को 6-2,6-3 से, जॉन इस्नेर ने एलेक्स डि मिनौर को 7-6,6-4 से, मैटो बेरेटिनी ने जॉन लेनॉर्ड स्ट्रफ को 6-2,6-1 से और लुकास पोउली ने झी ली को 6-7,6-4,6-4 से मात दी।  
विज्ञापन


दूसरे दौर में हारे मरे : एंडी मरे को दूसरे दौर में इटली के फैबियो फोगनिनी के हाथों हार झेलनी पड़ी। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मरे को फोगनिनी से तीन सेट के मुकाबले में 6-7,6-2, 6-7 से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोपन्ना-शापोवालोव अंतिम-16 में
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव शंघाई मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। बोपन्ना-शापोवालोव ने पहले दौर में रूस के कारेन खाचानोव और आंद्रे रूबेल की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1,6-4 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed