{"_id":"215727c6-27de-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"roger-federer-wants-stricter-doping-measures-in-tennis","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून के नमूने की जांच में कमी से परेशान रोजर फेडरर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
खून के नमूने की जांच में कमी से परेशान रोजर फेडरर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Nov 2012 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस के दुनिया के जानेमाने खिलाड़ी जिन्होंने 17 बार ग्रांड स्लेम खिताब अपने नाम किया है का मानना है कि टेनिस में खून की जांच में कमी आई है। अगर इस खेल को सही रखना है और डोपिंग जैसी बातों से बचना है तो जरूरी है कि जांच अच्छे से की जाए। एटीपी वर्ल्ड टेनिस के फाइनल के दौरान फेडरर ने कहा कि फिलहाल जितनी जांच होती है वह काफी नहीं है, इससे ज्यादा जांच तो पहले के समय में हुआ करती थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरी जितनी जांच होती है उससे मुझे लगता है कि यह कम है। अगर हमें टेनिस जैसे खेल को अच्छा बनाए रखना है तो जरूरी कदम उठाने होंगे। उन्हें कहा कि इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ने जहां 2011 में 21 ब्लड टेस्ट किए। वहीं साईकिलिंग गवर्निंग से जुड़ी संस्था ने 3314 ब्लड टेस्ट किए। इससे साफ हो जाता है कि जांच बहुत कम हो रही है।
विज्ञापन