फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer to meet murray in wimbledon's semifinal

विंबलडनः फेडरर-मरे के बीच होगी सेमीफाइनल में भिड़ंत

Thu, 09 Jul 2015 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jul 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
roger federer to meet murray in wimbledon's semifinal

टॉप सीड नोवाक जोकोविच, दूसरे सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, तीसरे सीडे ब्रिटेन के एंडी मरे और फ्रांस के रिचर्ड गासक्वेट विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


मौजूदा चैंपियन सर्बियाई स्टार जोकोविच ने नौवें सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया। सेमीफाइनल में अब उनका मुकाबला 20वें वरीय फ्रांस के रिचर्ड गासक्वेट से होगा, जिन्होंने पांच सेटों तक चले मैराथन मुकाबले में चौथे सीड स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका को 6-4, 4-6, 3-6, 6-4, 11-9 से चौंकाया।
विज्ञापन


वहीं, टेनिस इतिहास में सर्वाधिक 17 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले फेडरर ने 12वें सीड फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 6-3, 7-5, 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। यह 10वीं बार है जब फेडरर विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरर को 2014 के फाइनल में नोवाक जोकोविच से शिकस्त मिली थी। 33 वर्षीय स्विस स्टार ने सिमोन पर महज 94 मिनट में दर्ज की। उन्होंने 11 ऐस और 36 विनर्स लगाए। सिमोन के खिलाफ आठ मुकाबलों में यह उनकी छठी जीत है। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला 2013 के विजेता एंडी मरे से होगा, जिन्होंने गैरवरीय कनाडा के वासेक पोसपिसिल को 6-4, 7-5, 6-4 से हराया।

दो घंटे 12 मिनट तक चले मैच में पोसपिसिल ने चार की अपेक्षा नौ ऐस तथा 23 की अपेक्षा 34 विनर्स लगाए। हालांकि 23 बेजां गलतियां उन्हें भारी पड़ीं। वह एक बार भी मरे की सर्विस ब्रेक नहीं कर पाए। पोसपिसिल कैरियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर तक पहुंचने में सफल रहे थे।

सेरेना-शारापोवा में होगा हाईवोल्टेज सेमीफाइनल

roger federer to meet murray in wimbledon's semifinal

व‌हीं महिला वर्ग में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स और पूर्व नंबर वन रूस की मारिया शारापोवा के बीच विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप का हाईवोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टॉप सीड सेरेना ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला रूस की शारापोवा से होगा। सेरेना का शारापोवा के खिलाफ 17-2 का करियर रिकॉर्ड है और उन्होंने रूसी खिलाड़ी के खिलाफ पिछले 16 मुकाबले लगातार जीते हैं।

वर्ष के शुरुआती दोनों ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन जीत चुकी टॉप सीड सेरेना ने पूर्व नंबर वन खिलाड़ी और 23वीं सीड अजारेंका को 3-6, 6-2, 6-3 से जीत हासिल की जबकि चौथी सीड और 2004 की चैं‌पियन शारापोवा ने अमेरिका की कोको वेंडेवेगे को हराकर अंतिम चार का टिकट कटाया।

वर्ष 2002, 2003, 2009, 2010 और 2012 में विंबलडन खिताब जीत चुकी सेरेना के लिए शारापोवा से इस बार पार पाना आसान नहीं होगा क्योंकि रूसी खिलाड़ी का मौजूदा सत्र में काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। शारापोवा ने विंबलडन में 2004 में 17 वर्ष की उम्र में सेरेना को 6-1, 6-4 से पराजित कर अपना एकमात्र विंबलडन खिताब जीता था।

शारापोवा से होनी वाली भिड़ंत पर सेरेना ने कहा, "मुझे मारिया के खिलाफ खेलना पसंद है। उनके सामने रहते मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आता है। हमारा ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जबरदस्त मुकाबला रहा था। वे काफी अच्छा खेल रही हैं। मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। मेरा उद्देश्य सिर्फ यह मैच जीतना रहेगा।"

वहीं, शारापोवा ने कहा, "मैंने सेरेना को यहां 11 वर्षों से नहीं हराया है। मेरे लिए एक बार फिर सेंटर कोर्ट पर सेरेना के खिलाफ मैच खेलना एक शानदार अनुभव होगा।"

टॉप सीड ब्रायन बंधुओं को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे बोपन्ना

roger federer to meet murray in wimbledon's semifinal

दूसरी ओर, भारत की सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार ‌स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने विंबलडन के महिला डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। टॉप सीड सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की कासे डेलक्वा और कजाखस्तान की यारोस्लाव श्वेदोवा को 7-5, 6-3 से हराया।

वहीं, रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मेर्जिया ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की महान जोड़ी माइक और बॉब ब्रायन को शिकस्त देकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया। नौवीं सीड इंडो-रोमानियाई जोड़ी ने ब्रायन बंधुओं को चार सेट तक चले कड़े मुकाबले में 5-7, 6-4, 7-6, 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बोपन्ना-मेर्जिया ने तीन बार की चैंपियन जोड़ी के खिलाफ दो घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले के दौरान 31 विनर्स लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed