{"_id":"5bd10356bdec2269390280b1","slug":"roger-federer-reached-the-second-round-by-defeating-filip-krajinovic-in-basel-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राजिनोविच को हराकर बासेल टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे फेडरर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
क्राजिनोविच को हराकर बासेल टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे फेडरर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कड़े मुकाबले में मंगलवार को यहां सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविच को हराकर स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। आठ बार के चैंपियन फेडरर ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-2 4-6 6-4 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
फेडरर पर 1998 में किशोर खिलाड़ी के रूप में यहां पदार्पण के बाद से टूर्नामेंट में सबसे जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन वह तीसरे और निर्णायक सेट में दमदार खेल दिखाकर जीत दर्ज करने में सफल रहे। दूसरे दौर में फेडरर का सामना येन लेनार्ड स्ट्रफ से होगा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 7-6 (7/3), 6-2 से हराया। मिलमैन ने ही अमेरिकी ओपन में फेडरर को हराया था।
विज्ञापन