ओलंपिक से हटा एक और सुपरस्टार, फेडरर ने लिए नाम वापस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने साफ किया कि वो अगले महीने होने वाले ओलंपिक खेलों में स्विट्जरलैंड का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। फेडरर ने 2012 लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में भी डबल्स में गोल्ड जीता था।
अगस्त में 35 साल के होने वाले फेडरर लंबे समय से घुटने की चोट से जूझ रहें हैं। इसी साल फरवरी में उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। फिर कमर दर्द के चलते उन्होंने मई में फ्रेंच ओपन भी छोड़ दिया था। इसी सिलसिले में उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि 2016 का बाकी समय अपनी रिकवरी पर ध्यान देना चाहिए।
पढ़ें, फेडरर ने क्या लिखा ट्विटर पर
Roger Federer has sadly called an end to his 2016 season
— Wimbledon (@Wimbledon) 26 July 2016
Here's hoping for more moments like this next year.https://t.co/6kMJ8sj6O9
रोजर फेडरर ने कहा कि उन्हें इस बाद का गहरा खेद है। यह उनके लिए काफी कठिन फैसला था। घुटने की सर्जरी के बाद उन्हें रिकवरी के लिए और समय चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वो थोड़ा और लंबा करियर चाहते हैं, तो उन्हें अपनी बॉडी और घुटने को पूरा आराम देना होगा।
फेडरर इस साल विंबलडन में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्हें मिलोस राओनिच ने हरा दिया था। यह साल फेडरर के करियर का सबसे खराब रहा है। फेडरर इस साल कोई भी टाइटल नहीं जीते हैं। साल 2000 के बाद यह उनका सबसे खराब साल रहा है। फेडरर के करियर में सिर्फ सिंगल्स का ओलंपिक ग्रैंड स्लैम ही बाकी रहा है।