{"_id":"6fcdb2cee26011fc6d4863967c970fdd","slug":"roger-federer-out-in-french-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल बजरी में पूर्व चैंपियन रोजर फेडरर का सफर खत्म","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
लाल बजरी में पूर्व चैंपियन रोजर फेडरर का सफर खत्म
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर का फिर फ्रेंच ओपन जीतने का ख्वाब मंगलवार को टूट गया। हमवतन स्टेन वावरिंका ने 2009 में रोला गैरां में चैंपियन रहे फेडरर को 6-4, 6-3, 7-6 से पराजित किया।
विज्ञापन
दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर पिछले 18 मैचों में वावरिंका से सिर्फ दो बार पराजित हुए थे लेकिन यहां क्वार्टर-फाइनल में वावरिंका ने बेहतर खेल दिखाया।
वावरिंका पहली बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। अब वावरिंका की टक्कर 14वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से होगी जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त जापान के केई निशिकोरी को 6-1, 6-4, 4-6, 3-6, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
इवानोविच अंतिम-4 में
पुरानी लय और अंदाज में नजर आ रहीं सर्बियाई खिलाड़ी अना इवानोविच ने अपना दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।
पूर्व नंबर वन अना ने मंगलवार को यहां खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 19वीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की स्वितोलिना को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
पहले सेट में हालांकि इवानोविच ने 6 डबल फॉल्ट किए, लेकिन उन्हें इसका अधिक नुकसान नहीं हुआ। अना ने पूरे मुकाबले के दौरान कुल 56 विनर्स लगाए, जबकि स्वितोलिना 11 विनर्स ही लगा सकीं।
सातवीं सीड इवानोविच अब अंतिम-4 के मुकाबले में गत चैंपियन शारापोवा को बाहर करने वाली 13वीं सीड चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा से भिड़ेंगी, जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में 21वीं वरीयता प्राप्त स्पेन की मुगुरुजा को 7-6, 6-3 से शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
वीडियो स्क्रीन गिरने से दर्शक घायल
फ्रेंच ओपन टेनिस में मंगलवार को तेज हवाओं के कारण बड़ी वीडियो स्क्रीन का एक हिस्सा गिरने के कारण एक दर्शक घायल हो गया। उस समय जापान के निशिकोरी और फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला चल रहा था। तभी स्क्रीन से मेटल का एक छह मीटर लंबा टुकड़ा गिर गया। एक दर्शक के सिर और हाथ पर चोट लगी।