{"_id":"72013518-2cde-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"roger-federer-novak-djokovic-will-meet-for-atp-world-tour-finals-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में फेडरर से भिड़ेंगे जोकोविच ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फाइनल में फेडरर से भिड़ेंगे जोकोविच
लंदन/एजेंसी
Updated Mon, 12 Nov 2012 09:04 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सिंगल वर्ग की खिताबी भिड़ंत नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर के बीच होगी। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन जोकोविच ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में फेडरर ने एंडी मरे को हराकर टूर्नामेंट में सातवीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
साल के अंत में दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच होने वाले इस प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में रविवार को फेडरर ने तीसरी वरीय ब्रिटेन के मरे को 7-6, 7-5, 6-2 से हराकर फाइनल की राह तय की। इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में जोकोविच ने अर्जेंटीना के पोत्रो पर 4-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन