{"_id":"5b5fd7c94f1c1b1e308b7e4b","slug":"roger-federer-novak-djokovic-and-rafael-nadal-get-high-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेडरर-जोकोविच-नडाल पर जमकर हो रही धनवर्षा, इस बार कमाई के मामले में तोड़े सभी रिकॉर्ड","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेडरर-जोकोविच-नडाल पर जमकर हो रही धनवर्षा, इस बार कमाई के मामले में तोड़े सभी रिकॉर्ड
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Aug 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
Djokovic-federer-nadal
बिग फॉर के नाम से मशहूर चार दिग्गज खिलाड़ियों में से तीन स्विस स्टार रोजर फेडरर, सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के राफेल नडाल टेनिस इतिहास में सौ मिलियन डॉलर (करीब 686 करोड़ रुपये) की कमाई का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। चौथे खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मर्रे अभी इससे काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
महिलाओं में 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स इनके करीब पहुंचने वाली हैं। 1998 में पेशेवर खिलाड़ी बनने वाले 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर इस मामले में सबसे आगे हैं। वह अब तक टेनिस से 116, 974, 906 डॉलर (करीब 803 करोड़ रुपये) कमा चुके हैं।
विज्ञापन
जोकोविच 114, 138, 326 डॉलर (करीब 783 करोड़ रुपये) दूसरे और नडाल 101, 328, 524 डॉलर (करीब 695 करोड़ रुपये) तीसरे नंबर पर हैं। सेरेना इस मामले में 86, 229, 519 डॉलर (करीब 592 करोड़ रुपये) चौथे और मर्रे 60, 837, 856 डॉलर (करीब 417 करोड़ रुपये) चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन