{"_id":"5d6f3fd38ebc3e93d62af029","slug":"roger-federer-makes-shock-us-open-exit-after-losing-to-grigor-dimitrov-in-quarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open: फेडरर का 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा, दिमित्रोव ने क्वार्टरफाइनल में हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US Open: फेडरर का 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा, दिमित्रोव ने क्वार्टरफाइनल में हराया
Wed, 04 Sep 2019 10:18 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
पांच बार के यूएस ओपन चैंपियन और 20 ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर का सफर यूएस ओपन में थम गया। बुधवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्हें बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में हरा दिया।
विज्ञापन
दिमित्रोव ने यह मैच 3-6, 6-4, 3-6, 6-4, 6-2 से जीत लिया। वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे। 38 वर्षीय फेडरर को मैच के दौरान लगातार पैर में परेशानी हो रही थी। चौथे सेट के बाद वह ब्रेक लेकर अपने ट्रेनर के साथ कोर्ट से बाहर गए, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि उन्हें वास्तव में क्या परेशानी है।
विज्ञापन
गत यूएस ओपन चैंपियन सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच चोट के कारण अमेरिकी ओपन से बाहर हो गए थे। जिसके बाद फेडरर के लिए 21वें ग्रैंड स्लैम जीतने की राह आसान मानी जा रही थी, लेकिन दिमित्रोव ने उनका यह सपना तोड़ दिया।
विज्ञापन