फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer loses in second round at wimbledon

विंबलडन में थम गया रोजर फेडरर का अभियान

Thu, 27 Jun 2013 02:11 AM IST
लंदन/अमर उजाला नेटवर्क
लंदन/अमर उजाला नेटवर्क Updated Thu, 27 Jun 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
roger federer loses in second round at wimbledon

साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के तीसरे दिन बुधवार को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ।

विज्ञापन


ग्रासकोर्ट के बादशाह रोजर फेडरर को यूक्रेन के अंजान से खिलाड़ी स्टेकोवस्की ने तीन घंटे चले मुकाबले में 6-7, 7-6, 7-5, 7-6 से मात देकर मैच देख्ाने आए हजारों दर्शकों को स्तब्ध कर दिया।

इस हार के साथ्ा ही 7 बार के विंबलडन चैंपियन की यहां आठवें खिताब की हसरत अधूरी रह गई। नदाल और फेडरर के बाहर होने के बाद अब टूर्नामेंट में जोकोविच के खिताब जीतने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को चोटिल होने के कारण कई शीर्ष खिलाड़ियों का अभियान थम गया। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका और आठवीं सीड पेत्रा क्वितोवा चोट के कारण चैंपियनशिप से हट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन मैन के नाम से मशहूर इस्नर और रादेक स्टेपानेक को भी दूसरे दौर का अपना मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा जबकि नदाल को बाहर करने वाले डारसिस और 10वीं सीड मारियन सिलिच चोटिल होने के कारण कोर्ट पर उतर भी नहीं सके।

महिला वर्ग में तीसरी सीड शारापोवा एमएल डी ब्रेटो से 6-3, 6-4, इवानोविच कनाडा की यूजीन बूकार्ड से 6-3, 6-3 व नौवीं सीड वोजनियास्की गणराज्य की पी सेटकोवस्का से 6-2, 6-2 से हारकर उलटफेर का शिकार हो गईं। सर्बिया की जेलेना जानकोविच भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सकीं।

भूपति और सानिया दूसरे दौर में
भारतीय खिलाड़ी महेश भूपति और सानिया मिर्जा अपने-अपने जोड़ीदार के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। भूपति और आस्ट्रिया के जूलियन नोल्स की आठवीं वरीय जोड़ी ने पुरुष डबल्स में अर्जेंटीना के लियानार्दो मेयर और स्पेन के अल्बर्ट रामोस की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-2, 6-7, 6-4, 6-2 से हराया।


दूसरी तरफ सानिया मिर्जा ने भी अपनी अमेरिकी जोड़ीदार लिजेल ह्यूबर के साथ चेक गणराज्य की आर वोराकोवा और के जाकोपालोवा को 6-3, 3-6, 6-1 से हराकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed