फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer eases into 12th French Open quarter-final

रोजर फेडरर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Sun, 02 Jun 2019 09:52 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 02 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
roger federer eases into 12th French Open quarter-final
रोजर फेडरर - फोटो : pti

रोजर फेडरर रविवार को फ्रेंच ओपन में अर्जेन्टीना के लियोनार्डो मायेर को हराकर 28 साल में किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। रोलां गैरो में 2015 के बाद पहली बार खेल रहे 37 साल के फेडरर ने दुनिया के 68वें नंबर के खिलाड़ी मायेर को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-3 से हराया।    

विज्ञापन


पेरिस में 2009 के चैंपियन फेडरर 1991 में अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जिमी कोनर्स के जगह बनाने के बाद किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम आठ में जगह बनाने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं। फेडरर ने कहा, 'यह शानदार है कि मैं पेरिस में इतना समय बिता पाया।'
विज्ञापन


 उन्होंने कहा, 'मैं बदतर से बदतर स्थिति के लिए तैयार था, पहले दौर में तीन सेट में हार। लेकिन मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं।' फेडरर किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में 54वीं बार खेलते हुए नजर आएंगे जिससे उन्होंने सर्वकालिक शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरर को चौथे दौर के मुकाबले में एक बार भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने फिलिप चैटरियर कोर्ट पर दुनिया के 68वें नंबर के खिलाड़ी मायेर के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। महिला वर्ग में शीर्ष वरीय नाओमी ओसाका और 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स की हार के बाद 19 साल की मार्केटा वोनद्रोसोवा ने अनास्तिसा सेवास्तोवा को हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।    

दुनिया की 38वें नंबर की खिलाड़ी मार्केटा ने लातविया की 12वीं वरीय सेतास्तोवा को सिर्फ 59 मिनट में 6-2, 6-0 से हराया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब मार्केटा का सामना पेत्रा मार्टिच से होगा। तीसरे दौर में दूसरी वरीय कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर उलटफेर करने वाली क्रोएशिया की मार्टिच ने एस्टोनिया की काइया केनेपी के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-7, 6-2, 6-4 की जीत के साथ पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।


ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी योहाना कोंटा भी क्रोएशिया की डोना वेकिच को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर विंबलडन 2017 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम आठ में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed