फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer beats Stefanos Tsitsipas in DDFTennis final for 100th ATP title

रोजर फेडरर ने रचा इतिहास, सिटसिपास को हराकर जीता करियर का 100वां खिताब

Sat, 02 Mar 2019 10:18 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 02 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
roger federer beats Stefanos Tsitsipas in DDFTennis final for 100th ATP title
रोजर फेडरर

बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेररर ने शनिवार को दुबई टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में ग्रीस के युवा सनसनी स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर करियर का 100वां एटीपी खिताब अपने नाम किया। स्विस स्टार फेडरर ने फाइनल में सिटसिपास को 6-4, 6-4 से हराया।

विज्ञापन


बता दें कि रोजर फेडरर इस युग के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने करियर का 100वां टाइटल अपने नाम किया। पहले नंबर पर अमेरिका के जिम्मी कोनोर का नाम है, जिन्होंने 109 टाइटल जीता था।खिताब जीतने के बाद फेडरर बोले, 'मैं खुश हूं। यहां दुबई में मेरा आठवां और मेरे 100वें एकल खिताब के साथ जीतना शानदार रहा।'
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-16 में हार के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेररर ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप में जीत के साथ शानदार वापसी की। इस स्विस स्टार ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में क्रेएशिया के टेनिस स्टार बोरना कोरिक को 6-2, 6-2 से हराकर दुबई ओपन के फीाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ युवा सनसनी स्टेफानोस सिटसिपास ने सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाड़ी गेल मोनफिल्स को 4-6, 7-6 (7/4), 7-6 (7/4) से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। 


मालूम हो कि नेक्स्टजेन फाइनल्स के चैंपियन सिटसिपास ने रॉड लेवर एरेना में खेले गए मुकाबले में अपने से 17 साल सीनियर और 20 बार के ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता फेडरर को पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-7 (11-13), 7-6 (7/3), 7-5, 7-6 (7/5) से हराकर सनसनी फैला दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed