{"_id":"535483c8-8b15-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"roger-federer-and-rafael-nadal-into-fourth-round-at-indian-wells","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन वेल्स के चौथे दौर में फेडरर और नदाल ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
इंडियन वेल्स के चौथे दौर में फेडरर और नदाल
इंडियन वेल्स/एजेंसी
Updated Tue, 12 Mar 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
स्पेन के राफेल नदाल और दूसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के चौथे राउंड में पहुंच गए हैं। दो बार के चैंपियन नदाल को तीसरे राउंड में अर्जेंटीना के लियोनार्दो मेयर से वाक ओवर मिला। मेयर पीठ में चोट की वजह से मुकाबले से हट गए।
विज्ञापन
वहीं चार बार के चैंपियन फेडरर ने क्रोएशिया के इवान डोडिग को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी। वहीं गत चैंपियन बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को तीसरे राउंड में जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
अजारेंका ने बेल्जियम की कर्स्टन फ्लिपकेंस को 3-6, 6-3, 6-0 से शिकस्त दी। अब उनका सामना पोलैंड की उर्सजुला रदवांस्का से होगा। अजारेंका अगर अपना खिताब बरकरार रखती हैं तो वह 1991 के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। तब मार्टिना नवरातिलोवा ने अपना खिताब बरकरार रखा था।
विज्ञापन