{"_id":"2bfd37a2-5019-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"roger-beselin-will-support-paes-in-chennai-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई ओपन में पेस का साथ देंगे रोजर बेसेलिन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चेन्नई ओपन में पेस का साथ देंगे रोजर बेसेलिन
चेन्नई/एजेंसी
Updated Thu, 27 Dec 2012 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस स्टार और विश्व में पुरुष युगल में तीसरी वरीयता रखने वाले लिएंडर पेस ने चेन्नई ओपन में फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेसेलिन के साथ कोर्ट में उतरने का फैसला किया है। चेन्नई ओपन 2012 के अंत और 2013 की शुरुआत 31 दिसंबर से होने वाली है। इससे पहले पेस चेन्नई ओपन में पुरुष युगल खिताब को दो बार अपने नाम कर चुके है। पहला खिताब उन्होंने 2011 में महेश भूपति के साथ मिलकर जीता था, जबकि दूसरे खिताब के दौरान जानको टिपसारेविक उनके साथी थे।
विज्ञापन
पेस ने इस वर्ष काफी शानदार प्रदर्शन किया और इस वर्ष चार खिताब अपने नाम किए। इन खिताबों में ऑस्ट्रेलियन ओपन भी शामिल है। पेस की पूरी कोशिश होगी कि वह इस बार चेन्नई ओपन जीतकर हैट्रिक लगाए। उनके साथी खिलाड़ी वेसेलिन का प्रदर्शन भी इस बार शानदार रहा है। वेसेलिन ने इस वर्ष तीन युगल खिताब अपने नाम किए है।
विज्ञापन