{"_id":"5b53fb784f1c1b3c748b654d","slug":"ramkumar-ramanathan-qualified-for-atp-tournament-after-defeat-tim-smyczek","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीपी: रामकुमार रामनाथन फाइनल में, 20 साल बाद इतिहास रचने की दहलीज पर भारतीय टेनिस स्टार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एटीपी: रामकुमार रामनाथन फाइनल में, 20 साल बाद इतिहास रचने की दहलीज पर भारतीय टेनिस स्टार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
Ramkumar Ramanathan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय डेविस कप खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन ने एटीपी टेनिस टूर्नामेंट में इतिहास रचने से अब सिर्फ एक कदम दूर हैं। विश्व रैंकिंग में 161वीं वरीयता प्राप्त रामनाथन ने न्यूपोर्ट के ग्रास कोर्ट में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका के टिम स्माइकजैक को 6-4, 7-5 से मात दी।
विज्ञापन
अब फाइनल में रामनाथन का मुकाबला अमेरिका के तीसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्टीव जॉनसन से रविवार को होगा। बता दें कि 20 साल बाद कोई भारतीय खिलाड़ी एटीपी टूर्नामेंट में जीत के दहलीज तक पहुंचा है। 20 साल पहले करिश्मा भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस ने किया था।
विज्ञापन
इससे पहले रामनाथन ने कनाडा के वासेक पोसपिसिल को लगातार सेटों में 7-5, 6-2 से हराकर एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। यह उनका पहला सेमीफाइनल मैच था। 23 वर्षीय रामकुमार पिछले वर्ष तुर्की में विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को हराकर एटीपी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे जो इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
विज्ञापन