{"_id":"5bda6e8cbdec2269625f61d5","slug":"ramkumar-ramanathan-lost-in-singles-win-in-doubles","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेनजेन चैलेंजर: रामकुमार सिंगल्स के दूसरे दौर में बाहर, डबल्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
शेनजेन चैलेंजर: रामकुमार सिंगल्स के दूसरे दौर में बाहर, डबल्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन का चीन के शेनजेन चैलेंजर टूर्नामेंट में सफर दूसरे दौर में ही थम गया। हालांकि वह साकेत माइनेनी के साथ युगल क्वार्ट फाइनल में जगह बनाने के सफल रहे।
विज्ञापन
दुनिया के 121वें नंबर के खिलाड़ी रामकुमार को एकल के दूसरे दौर में मिस्र के मोहम्मद सफावत के हाथों 6-7 (3), 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। सफावत के खिलाफ रामकुमार की यह पहली भिड़ंत थी। रामकुमार और माइनेनी ने माओ शिन गोंग और झी झेंग की तीसरी वरीय जोड़ी को 6-3, 3-6,10-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
जीवन नेदुचेझियान और एन श्रीराम बालाजी की शीर्ष वरीय जोड़ी ने भी सफवात और एलेक्सांद्र नेदोविसोच की जोड़ी को पहले दौर में 7-5, 2-6,10-7 से हराया। पेरिस में रोलेक्स मास्टर्स में भारत के रोहन बोपन्ना और एडवर्ड रोजर वेस्लिन ने रोबिन हास और मात्वे मिडलकूप को 7-6(3), 5-7, 10-5 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन